बागेश्वर जनपद के कपकोट के सड़क पर जान हथेली पर रखकर कर रहे हैं यातायात

बागेश्वर जनपद के कपकोट विकास खंड की ग्रामिण सड़कों पर सफ़र करना जान हथेली पर रख करने के बराबर साबित हो रहा है सड़कों की बदहाली की तश्वीरें सरन-बघर मोटर मार्ग पर एक साल में ही डामर उखड़ने से ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग कपकोट डिवीजन के प्रति नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर डामरीकरण की जांच कराने और जल्द बदहाल सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पीएमजीएसवाई के अधीन सड़क पर वर्ष 2021 में डामरीकरण किया गया था। एक साल में ही सड़क का डामर उखड़ गया। जगह-जगह सड़क बदहाल होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। बताया कि पूर्व में डामरीकरण की गुणवत्ता के लिए ग्रामीणों ने कपकोट के एसडीएम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच के आदेश भी दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक को भी मामले से अवगत कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

वहीं ग्रामीण नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि सड़क बदहाल होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। वहीं डीएम ने जाँच कर कार्यवाही की बात कही।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया