सोमेश्वर: सोशल मीडिया पर वायरल टेबल टेनिस वीडियो को शिक्षा विभाग ने बताया भ्रामक, दी तथ्यात्मक रिपोर्ट

0
ख़बर शेयर करें -

सोमेश्वर: सोशल मीडिया पर वायरल टेबल टेनिस वीडियो को शिक्षा विभाग ने बताया भ्रामक, दी तथ्यात्मक रिपोर्ट

 

 

 

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज सोमेश्वर के छात्रों का विद्यालय परिसर के बाहर टेबल टेनिस खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कर अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें वीडियो को गलत और भ्रामक संदर्भों में प्रचारित करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा

 

 

 

 

जिला शिक्षा अधिकारी रवि मेहता ने स्पष्ट किया कि जनपद के राजकीय विद्यालयों में खेल अवस्थापना की पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं और जीआईसी सोमेश्वर में भी टेबल टेनिस की सुविधा उपलब्ध है। विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, विद्यालय समय के बाद टेबल टेनिस की सुविधा का उपयोग करने के लिए छात्रों या किसी अन्य माध्यम से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे खेल सुविधाओं के अभाव से जोड़कर दिखाना पूरी तरह निराधार है।

यह भी पढ़ें 👉  श्राद्ध – पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और संस्कारों का पर्व

 

 

 

 

प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने दोहराया है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और खेल गतिविधियों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिना पूरी जांच-पड़ताल के सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत खबरें फैलाने वालों को सतर्क करते हुए प्रशासन ने कहा कि वास्तविक स्थिति विद्यालय स्तर की रिपोर्ट से पूरी तरह भिन्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *