Almora News:नगर के सिमकनी मैदान में सात दिवसीय सहकारिता मेला जारी

नगर के सिमकनी मैदान में सात दिवसीय सहकारिता मेला जारी है। मेले में रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सहकारिता ने ग्रामीणों और महिलाओं की आर्थिक सुधारने में अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हेलीकॉप्टर हादसा: चमोली के चाईं गांव की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दिए विस्तृत जांच के आदेश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सहकारिता मेले में सरकारी विभागों, योजनाओं, हस्तशिल्प, हथकरघा एवं स्थानीय उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या आदि मौजूद रहे।

Advertisement