वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी एनयूजे-आई के कुमाऊं मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी एनयूजे-आई के कुमाऊं मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने

 

 

 

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी एनयूजे-आई के कुमाऊं मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट-इंडिया के मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार की सहमति से जोशी को यह दायित्व दिया है। जगदीश जोशी ने 1992 में अल्मोड़ा समाचार साप्ताहिक के संपादन से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की।

 

 

 

 

 

इसके कुछ समय बाद उन्होंने दैनिक जागरण में बतौर संवाददाता करियर शुरू किया। 1994 में प्रतिष्ठित अमर उजाला से जुड़े और जून 2006 तक अल्मोड़ा ब्यूरो में रहे। इसबीच उनकी नियुक्ति हिन्दी के प्रतिष्ठित अखबार हिन्दुस्तान में हुई और वह 2019 तक कुमाऊं कमिश्नरी नैनीताल में हिन्दुस्तान के ब्यूरोचीफ रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के कपकोट में लगाया बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर

 

 

 

 

 

अवकाश ग्रहण करने के बाद 2021-22 में अल्मोड़ा में हिन्दुस्तान का जिम्मा भी संभाला। इधर जोशी अल्मोड़ा से दैनिक आज के बतौर अल्मोड़ा जिला प्रभारी अपनी लेखनी जारी रखे हुए हैं। जोशी को एनयूजे-आई के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीयपत्रकारों के साथ ही कई लोगों ने बधाई दी है।

 

 

 

 

 

इनमें एनयूजे-आई उत्तराखंड के अध्यक्ष संजय तलवार, प्रांतीय मुख्य संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा, प्रदेश संरक्षक कैलाश जोशी, राम चंद्र कनौजिया, तारा चन्द्र गुरुरानी, सुनील दत्त पाण्डे, कृष्ण कुमार गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो गिरीश रंजन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष आरडी खान, डॉ. नरेश कांडपाल, अवधेश शिवपुरी, हर्षनिधि शर्मा, प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र भारद्वाज, प्रदेश सचिव प्रवीण चौपड़ा, रमेश यादव, अतुल बरतरिया,

यह भी पढ़ें 👉  ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे  राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र जोशी

 

 

 

 

अरविंद मलिक, एम हसनेन, मनोज लोहनी, गिरीश जोशी, सुनील भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज़फर सैफी, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, मण्डल महामंत्री रविन्द्र पांडे रवि, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, मण्डल महामंत्री निशान्त चौधरी, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, नैनीताल जिलाध्यक्ष डॉ.नवीन जोशी, महामंत्री नवीन पालीवाल आदि शामिल हैं।

Ad
Ad Ad Ad
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments