देखिये उत्तराखंड के भारत चीन सीमा पर हिम तेंदुवे उच्च हिमालयी क्षेत्रों ही पाये जाते हैं

0
ख़बर शेयर करें -

 

चमोली भारत चीन सीमा पर मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिम तेंदुआ देखा गया है. सड़क से गुजर रहे वाहन स्वामियों ने हिम तेंदुआ की वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर दी है .आप देख सकते हैं .कि सड़क किनारे दो हिम तेंदुए घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. बर्फबारी वाले इलाकों में हिम तेंदुए पाए जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

आपको बताते हैं हिम तेंदुवे के बारे में जो उच्च हिमालय क्षेत्रों में पाया जाता है जो दिखाने में सफेद होता है

 

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

उत्तराखंड में हिम तेंदुओं की आबादी पिछले पांच साल में बढ़ गई है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस पर विभाग के सभी अधिकारियों व संरक्षण में जुटी संस्थाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

 

 

 

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय हिम तेंदुआ अनुश्रवण कार्यक्रम के तहत इनकी गणना जारी की गई।

 

 

 

2016 के 86 के मुकाबले अब इनकी संख्या 121 हो गई है। उत्तराखंड में हिम तेंदुओं के लिए उपलब्ध 12764 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल आंका गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

इसकी गणना दो चरणों में हुई। पहले चरण में 15 गुना 15 किलोमीटर के 81 ग्रिड हिम तेंदुओं के संभावित वासस्थल में रखे गए और उनकी उपस्थित के बारे में जानकारी एकत्र की गई।

 

 

 

 

दूसरे चरण में गोविंद राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव विहार, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, नंदा देवी बायोस्फेयर के उच्च स्थलीय क्षेत्र और उत्तराखंड के पास हिमालयी क्षेत्र में जुलाई से नवंबर 2021 में कैमरा ट्रैप लगाए गए थे। इसी प्रकार गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान और उत्तरकाशी वन प्रभाग में भी कैमरा ट्रैप लगाए गए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *