यहां रोडवेज बस ने बाइक पर पीछे से मारी टक्कर,चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत

 रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।  सितारगंज रोड पर सड़सड़िया के पास यह हादसा हुआ।

रविवार देर शाम आठ बजे फुलैया निवासी बलविंदर सिंह (55) पुत्र करनैल सिंह अपनी बाइक से झनकट की ओर आ रहे थे। इस बीच सड़ासड़िया के पास खटीमा की ओर आ रही रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रोडवेज बस चालक बस सहित भाग निकला। 

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:उत्तराखंड: बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, आज 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने निजी वाहन से घायल बलविंदर को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। खेती कर परिवार का भरण पोषण करने वाले बलविंदर अपने पीछे पत्नी रजवंत कौर, पुत्र मंदीप और जगनदीप को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। 

Advertisement