राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर भाजपा के खिलाफ काँग्रेसजनों का सत्याग्रह आन्दोलन

ख़बर शेयर करें -

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू जी के चरणों में आयोजित धरना प्रदर्शन में काँग्रेसजनों ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी के खिलाफ निकाला गुबार अल्मोड़ा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता एंव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ऒर केरल के वायनाड लोकसभा से सांसद राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने षड्यंत्र के तहत लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ आयोजित सत्याग्रह में काँग्रेसजनों ने केन्द्र की मोदी सरकार को तानाशाही एंव हिटलरशाही सरकार बताया।

 

 

सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल ने कहा कि आज देश बहुत बुरे दॊर से गुजर रहा हैं, देश के लोकतंत्र को खत्म करने का कृत्य किया जा रहा हैं। केन्द्र की मोदी सरकार ने देश हित के लिए संघर्ष कर रहे काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियाँ को जिस प्रकार से मजबूती से सदन एंव सदन से बाहर रख रहे थे,

 

 

 

उससे घबराकर मोदी सरकार षड्यंत्र के घिनोने हथियार को अपनाकर देश के संविधान की गरिमा को चोट पँहुचा रहे हैं जो, कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्याग्रह को वृहद करके आम जनता तक मोदी सरकार की कुनितियों को पँहुचाने का समय आ गया हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि देश के लाखों काँग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ इस संकट में खड़े हें। देश की दमनकारी मोदी सरकार को आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव में उखाड़ फॆकने का संकल्प लेना हैं। आज देश में प्रत्येक दिन व्यक्ति की अभिव्यक्ति पर हमला हो रहा हैं, संविधान से लेकर देश की आंतरिक शक्तियों को खोखला करके केन्द्र की मोदी सरकार हिटलरशाही दॊर से भी ज्यादा हिंसक हो चुकी हैं।

 

 

 

इस समय प्रत्येक काँग्रेसजन को राहुल गांधी के संकट के दॊर में हरपल खड़े होकर डटकर सामना करना हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू ने कहा कि आज देश की जनता को बंधुवा मजदूरी के दॊर में ले जाने का षड्यंत्र नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा हैं।

 

 

 

आज देश खोखले नारों ऒर विज्ञापनों की होड़ में सीमित हो गया हैं। देश के समाज का हरवर्ग मँहगाई, बेरोजगारी जॆसी ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहा हैं। अगर देश का विपक्ष आवाज उठाता हैं। तो विपक्ष के नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उनकी लोकसभा की सदस्यता को रद्द करना ही मोदी सरकार का कार्य रह गया हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि समय आ गया हैं। कि केन्द्र की छदमवादी मोदी सरकार को उखाड़ फॆंकने के लिए बड़ा संकल्प लेना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *