Pithoragarh News :पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर पिथौरागढ़ प्रशासन को अभी कोई शेड्यूल नहीं मिला,सितंबर माह से शुरू हो सकती है उड़ान

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर पिथौरागढ़ प्रशासन को अभी कोई शेड्यूल नहीं मिला है और न ही विमान सेवा देने वाली कंपनी ने अभी तक अपनी साइट पर टिकट बुकिंग शुरू की है

नैनी सैनी एयरपोर्ट से हवाई सेवा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। शासन की ओर से 25 जुलाई से पिथौरागढ़ से पंतनगर, देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू कर दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन यह घोषणा पूरी नहीं हुई। हवाई सेवा के लिए फ्लाई बिग कंपनी तय की जा चुकी है। कंपनी ने विमान खरीद लिया है, लेकिन सेवा शुरू नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कुमाऊँ में शुरू हुआ भवनों का सर्वे, घर-घर पहुंचेगी टीम, आयुक्त दीपक रावत की अपील, सर्वे टीम का करें सहयोग, आई कार्ड करें वेरीफाई

💠सितंबर माह से शुरू हो सकती है उड़ान

जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़ से हवाई सेवा के लिए जिला प्रशासन को अभी तक कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। एयरपोर्ट पर उड़ान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, विमान कंपनी को कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सितंबर माह से उड़ान शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:कुमाऊं के 7 शहरों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति: CM धामी के निर्देश पर 448 करोड़ के मास्टर ड्रेनेज प्लान को मिली मंजूरी