सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रवेश परीक्षा साक्षात्कार हुए सम्पन्न

ख़बर शेयर करें -

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा में पीएचडी के लिए विभिन्न विषयों के साक्षात्कार आयोजित हुए। आज दिनांक 24 मार्च को विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों के साक्षात्कार सम्पन्न हुए।

 

प्रो मधुलता नयाल ने जानकारी दी है कि दिनांक: 21, 23 एवं 24 मार्च, 2023 को कला, वाणिज्य, विधि, शिक्षा एवं विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों के साक्षात्कार आयोजित किये गए। इन तीन दिनों में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने मनोविज्ञान विभाग में निरीक्षण किया।

 

इसी क्रम में आज विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों में साक्षात्कार आयोजित हुए। इस अवसर पर पर्यवेक्षक रूप में प्रो सुशील कुमार जोशी, प्रो इला बिष्ट, प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो डी के भट्ट और प्रो मधुलता नयाल ने सहयोग दिया।

 

साथ ही साक्षात्कार को सम्पन्न कराने में डॉ दीपक, प्रो रुबीना अमान, देवेंद्र पोखरिया, हेमा डसीला,रवि अधिकारी,दिवान फर्त्याल, डॉ सुनीता कश्यप, डॉ विवेक आर्या, विजय पंत, राकेश साह,विमला देवी सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्षों, विषय संयोजकों, सहायक शोध निदेशकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों, मनोविज्ञान विभाग के विभागीय सदस्यों ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *