ओवरलोड पर होगी बड़ी कार्यवाही पुलिस किया डम्पर सीज
*दन्या पुलिस ने ओवरलोड रेता परिवहन करने पर एक डम्फर को किया प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, निरीक्षक/उपनिरीक्षक यातायात व प्रभारी इंटरसेप्टर को *सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश* लगाने हेतु ओवर सवारी व ओवरलोड वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
*दिनांक- 22.12.2022* को *थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार* द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक *वाहन डम्फर* को चैक किया गया, जिसे चालक पुष्कर सिंह मेहरा, निवासी धौलछीना, अल्मोड़ा चला रहा था तथा उक्त वाहन में रेता भरा हुआ था।
वाहन व रेता से सम्बन्धित कागजात चैक करने पर वाहन में निर्धारित *भार क्षमता से अधिक रेता भरा हुआ पाया गया*। *ओवरलोड़ डम्फर* को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत *सीज* कर चालानी रिपोर्ट मा0न्यायालय प्रेषित की गयी व चालक को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
