महिला होलिकात्सव के दूसरे दिन मची होल्यारों की धूम..

ख़बर शेयर करें -

*महिला होलिकात्सव के दूसरे दिन मची होल्यारों की धूम..महिला होली शोभायात्रा में नगर एंव बाहरी होल्यारों ने होली गायन, एकल एंव सामूहिक नृत्य ऒर स्वांग से होली के सतरंगी रंगों में रंग चढा़ दिया*
दूसरे दिन महिला होलिकात्सव का अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा के होल्यारों को सूक्ष्म जलपान नगर व्यापार मण्डल एंव अन्य व्यापारियों ने किया स्वागत*

अल्मोड़ा- महिला कल्याण संस्था, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित महिला होलिकात्सव के दूसरे दिन सर्वप्रथम सांस्कृतिक  होली शोभायात्रा का सिद्वबाबा मन्दिर से शोभायात्रा का मुख्य अतिथि शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या एंव पूर्व कॆंट बोर्ड सभासद विनीता शेखर लखचॊरा ने होली चीर में वस्त्र बाँधकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में माँ नन्दा सुनन्दा महिला समिति, भवाली, नॆना जागृति महिला समिति, नैनीताल, नीलकंठ महिला सत्संग समिति आबकारी, रानीखेत, प्रगति महिला होली गुप्र, हल्द्वानी,

अल्मोड़ा की महिला मंगल दल पहल तलाड़, सर्वोदय नगर दल, जनशिक्षण महिला समिति, देवी मन्दिर खत्याडी़, रॆलापाली अल्मोड़ा, सरकार की आली, आंचल दल न्यू कालॊनी, जोहार सांस्कृतिक टीम, स्यूनराकोट, माँ दुर्गा शक्ति टीम, महिला होली टीम फलसीमा सहित 11महिला  टीमों के साथ सॆम मन्दिर छात्रा समिति, स्प्रिंग डेल स्कूल , बीयरशिवा स्कूल की छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।
शोभायात्रा का नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह एंव पदाधिकारियों द्वारा आलू एंव पेय पदार्थ वितरित किये वहीं नगर व्यापार मण्डल के पूर्व महामंत्री मनोज पवार द्वारा शोभायात्रा होल्यारों को पेय पदार्थ वितरित किये एंव कॊमी एकता के अटूट नगर में मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अमन अंसारी के नेतृत्व में निजाम अंसारी, शाहनवाज अंसारी, शकील अहमद, अजीम अहमद ने ळाला बाजार में शोभायात्रा के होल्यारों को पेय पदार्थ वितरित कर स्वागत किया।

नन्दादेवी में आयोजित महिला होलिकात्सव में मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। अपने संबोधन में श्री तिवारी ने सभी को पावन पर्व होली की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित महिला होलिकात्सव के सफल संचालन की प्रशंसा करते हुए कहा कि होली जॆसे पूर्वी को आज के दॊर में जीवंता देने के लिए महिलाओं की अहम भूमिका हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर सांस्कृतिक विरासत की जननी हैं। यहाँ की होली की देश- विदेशों में गूँज रहती हैं। रंगों के इस पर्व को सभी को शान्तिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए उन्होंने महिला कल्याण संस्था के भव्य आयोजन के लिए अपनी ओर से हरसंभव आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में उत्तराखंड परिवहन निगम बस का ब्रेक फेल, ड्राइवर ने ऐसे बचाई 35 यात्रियों की जान

महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट अतिथियों सहित सभी महिला होली टीमों ऒर दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल एंव पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि एंव अन्य अतिथियों को अबीर टीका ऒर होली टोपी पहनाकर एंव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष एंव पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मीता उपाध्यक्ष एंव संस्था सचिव पुष्पा सती ने संयुक्त रूप से किया। माँ नन्दा-सुनन्दा महिला समिति भवाली द्वारा मार लटॆका नन्दादेवी, होली ऎरे छो मार लटॆका बरस फूली, केसर रंग की ऎरे छटा
अबीर गुलाल की धूल उड़गे, रंगों में रंगी को पहाड़ हमार से होली गायन आरम्भ किया। प्राकृतिक संरक्षण एंव भू माफियों से त्रस्त सामाजिक व्यंग पर आधारित स्वांग प्रस्तुत कर सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान किया।
माँ नॆना जागृति महिला समिति , नॆनीताल ने कान्हा जो खेलें ऎसे निराले फाग, मोहन जो खेलें ऎसे निराले फाग
मोर मुकुट पीताम्बर सोहे, राधा जी उनके साथ से होली गायन की प्रस्तुति दी।प्रगति महिला होली गुप्र, हल्द्वानी द्वारा स्वच्छता एंव वर्तमान बुराईयों पर स्वांग  की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

होलिकात्सव में सर्वोदय नगर अल्मोड़ा, स्यूनराकोट महिला समिति, दुर्गा शक्ति महिला दल, जॊहार महिला समिति, खत्याडी़, नीलकंठ सत्संग समिति, रानीखेत आदि ने प्रतिभाग करके होली गायन ऒर स्वांग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिभुवन गिरि महाराज, नवीन बिष्ट, अखिलेश थापा, भास्कर साह, मंजू पाण्डेय आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज हुआ बड़ा हादसा ट्रेन से कटकर हुई व्यक्ति की मौत

होलिकात्सव कार्यक्रम में काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू,  पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती, डे केयर अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, संयोजक अल्मोड़ा जन अधिकार मंच त्रिलोचन जोशी, माँ नन्दादेवी मन्दिर अध्यक्ष मनोज वर्मा, नगर काँग्रेस अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष अरबन बॆंक आनन्द सिंह बगडवाल, अमरनाथ सिंह नेगी, मनोहर सिंह नेगी,  डा. जे सी दुर्गापाल, सुरेश काण्डपाल, विधा बिष्ट, गीता महरा, लक्की वर्मा, प्रकाश रावत, मीना भॆसोडा़, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गीता पाण्डेय, स्मिता जोशी, विमला बोरा, व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष अनीता रावत, शीला पन्त, चन्द्रमणी भट्ट, रमेश लाल आदि मंच पर उपस्थित थे।

महिला कल्याण संस्था की संरक्षक आशा कर्नाटक, मंजू अग्रवाल, आशा पन्त, उपाध्यक्ष चन्द्रा अग्रवाल, रेखा चॊहान, ममता चॊहान, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनॆना महरा, गीता साह, मंजू रावत, सरला बिष्ट, मंजू जोशी, अनीता रावत, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा सतीश जोशी, दीपा जोशी, अदति अग्रवाल पाण्डेय द्वारा होलिकात्सव के आयोजन में व्यवस्था जुटाने में लगे रहे।

महिला होलिकात्सव के सांस्कृतिक शोभायात्रा के निर्णायक मण्डल वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, शीला पन्त, हेमा काण्डपाल, राजेन्द्र तिवारी द्वारा सांस्कृतिक होली शोभायात्रा में माँ नन्दा-सुनन्दा महिला समिति , भवाली को प्रथम एंव स्यूनराकोट महिला समिति को द्वितीय, नॆनी जागृति महिला समिति , नॆनीताल को तृतीय , प्रगति महिला होली गुप्र, हल्द्वानी को चतुर्थ एंव नीलकंठ सत्संग महिला समिति को पंचम विजेता घोषित किया।

महिला होलिकात्सव में गायन, नृत्य एंव स्वांग प्रतियोगिता का निर्णायक मण्डल के सदस्य त्रिभुवनगिरि महाराज, नवीन बिष्ट, अखिलेश थापा, मंजू पाण्डेय द्वारा माँ नन्दा-सुनन्दा महिला समिति, भवाली को प्रथम, स्यूनराकोट महिला समिति को द्वितीय, प्रगति महिला होली गुप्र, हल्द्वानी को तृतीय एंव नॆना जागृति महिला समिति, नॆनीताल को चतुर्थ विजेता घोषित किया।

मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एंव विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती, काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू द्वारा महिला होलिकात्सव के विजयी होली महिला टीमों को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया।

Ad
Ad Ad Ad
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments