महाशिवरात्रि के दिन अल्मोड़ा कांग्रेस ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा जी के निर्देश पर आज अल्मोड़ा जिले के सभी ब्लॉक मैं जलाभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा जिस तरह से बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज कर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया उसकी जितनी भर्त्सना की जाय वो कम है।
भाजपा सरकार मैं आम जनता , युवा , व्यापारी, कर्मचारी वर्ग हर कोई परेशान है। भाजपा सरकार द्वारा आम जनता के हितों के लिए सद्बुद्धि आए इसलिए आज कांग्रेस द्वारा पूरे जिले मैं जलाभिषेक कार्यक्रम किया गया। सोमेश्वर मैं सोमनाथ मंदिर मैं हुए जलाभिषेक कार्यक्रम मै पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा जी भी शामिल हुए।
कार्यक्रम मै ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी ,देवेंद्र बिष्टपूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रोतैला,महेश आर्या,परितोष जोशी, निर्मल रावत,कार्तिक शाह सरस्वती देवी,रमेश नेगी, वैभव तिवारी,मनोज बिष्ट,रोहित रौतेला,बाल विक्रम सिंह हिमांशु कुमार भुवन दोसाद, प्रवीण मेहता,नरेंद्र मेहता, पूरन सुप्याल दीपक पांडे,दीपक भट्ट, उपस्थित थे










लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें