ओलिंपिक विजेता नीरज चोपड़ा ने फिर बढ़ाया देश का मान,88.67 मीटर भाला फेंककर जीता दोहा डायमंड लीग का खिताब

0
ख़बर शेयर करें -

भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आज एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। वे 88.67 मीटर के थ्रो के साथ दोहा में डायमंड लीग 2023 में पहले स्थान पर रहे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को दोहा में डायमंड लीग 2023 में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए बधाई दी 25 वर्षीय नीरज ने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर का थ्रो किया जो अंत में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। 

नीरज के करियर का यह चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। नीरज ने दूसरे प्रयास में 86.04 मीटर का थ्रो किया, जबकि तीसरे प्रयास में 85.47 मीटर, पांचवें में 84.37 मीटर और छठे प्रयास में 86.52 मीटर का थ्रो किया, जबकि चौथे प्रयास में वह फाउल कर बैठे। नीरज अपने करियर में दूसरी बार कतर क्लब पर उतरे थे। इससे पहले वह 2018 में यहां खेले उतरे थे, लेकिन चौथे स्थान पर रहे थे। पिछले साल उन्होंने फिटनेस सही नहीं रहने के कारण इसमें हिस्सा नहीं लिया था। नीरज इस प्रतिष्ठित लीग में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले उन्होंने 2022 सत्र में लुसाने और ज्यूरिख चरण में स्वर्ण जीता था, जबकि स्टाकहोम में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

वडलेजक को पीछे छोड़ा 

टोक्यो ओलिपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के जैकब वडलेजक दूसरे दौर के प्रयास में नीरज के काफी करीब पहुंच गए थे और उन्होंने 88.63 मीटर का थ्रो किया था, लेकिन वह चार सेंटीमीटर के अंतर से नीरज को पछाड़ने से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 85.88 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने पिछले साल 93.07 मीटर के थ्रो के साथ दोहा में जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *