National News :आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के सबसे लंबे पुल अटल सेतु का करेंगे उद्घाटन

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे, यहां वह भारत के सबसे लंबे माने जाने वाले सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन करेंगे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह गुरुवार को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जीजा माता और स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर महाराष्ट्र में रहेंगे।

💠पीएम मोदी एक्स पर दी जानकारी

पीएम मोदी ने एक्स ने कहा कि मैं कल, 12 जनवरी को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं, जो जीजा माता और स्वामी विवेकानन्द की जयंती भी है। नासिक में, मैं श्री कालाराम मंदिर में प्रार्थना करूंगा और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लूंगा। इसके बाद, पीएम ने आगे लिखा कि मुंबई जाऊंगा जहां से मैं अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर नवी मुंबई की यात्रा करूंगा, जो मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है। नवी मुंबई में एक सार्वजनिक बैठक में कई अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। वह करीब 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बने अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे और राज्य में नमो महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति

💠पुल पर केवल चौपहिया वाहन सौ किमी की रफ्तार से दौड़ेंगे

इस पुल पर केवल चौपहिया वाहन सौ किमी की रफ्तार से दौड़ेंगे। इसके लिए एक तरफ का टोल टैक्स 250 रुपये देना होगा। इससे दो घंटे में तय की जाने वाली दूरी महज 15 मिनट में तय की जा सकेगी। यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जल्द पहुंचने का बेहतरीन विकल्प है। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत जाने की दूरी भी कम होगी। मुंबई पोर्ट और जवाहरलाल पोर्ट की कनेक्टिविटी ज्यादा बेहतर होगी।

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के मेट्रोपालिटन कमिश्नर डा. संजय मुखर्जी ने कहा कि इससे प्रतिदिन 70 हजार वाहन गुजरेंगे। इससे मुंबई से नवी मुंबई तक यात्रा का समय और ईंधन तो बचेगा ही, पर्यावरण संरक्षण भी होगा। ‘अटल सेतु’ न सिर्फ सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि इंजीनियरिंग का नायाब नमूना भी है। मुंबई आने वाले पर्यटक अभी बांद्रा-वरली सी लिंक से ही निहाल हो जाते हैं, अब वे ‘अटल सेतु’ पर सागर के ऊपर लंबी यात्रा करके भी आनंदित होंगे। रिकार्ड समय में बने पुल की आधारशिला भी मोदी ने ही दिसंबर, 2016 में रखी थी।

💠नासिक में कालाराम मंदिर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने कुछ घंटे के नासिक दौरे में गोदावरी नदी के किनारे रामकुंड स्थित कालाराम मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह तपोवन क्षेत्र में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री गिरीश महाजन के अनुसार, प्रधानमंत्री 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे नासिक पहुंचने के बाद सीधे कालाराम मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। वहां से रोड शो करते हुए वह पंचवटी स्थित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश का ताजा खबरें रविवार 21 जुलाई 2024

पंचवटी में ही प्रभु राम अपनी पत्नी सीता एवं भाई लक्ष्मण के साथ कुछ वर्ष रहे थे। इसी पंचवटी में लक्ष्मण ने सूर्पणखा की नाक काटी थी। कालाराम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति काले पत्थर से निर्मित है, इसलिए इसे कालाराम मंदिर के नाम से जाना जाता है। आधुनिक इतिहास में कालाराम मंदिर का नाम भीमराव आंबेडकर के नाम से भी जुड़ता है। 1930 में रामनवमी के दिन आंबेडकर ने इसी मंदिर में दलितों को प्रवेश का अधिकार दिलाने के लिए सुप्रसिद्ध समाज सुधारक साने गुरुजी के साथ प्रदर्शन किया था।

💠कई विकास परियोजनाओं का पीएम रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवी मुंबई के लिए 12,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। वह 9.2 किमी लंबी भूमिगत रोड टनल की भी आधारशिला रखेंगे जो ईस्टर्न फ्रीवेज औरेंज गेट को मरीन ड्राइव से जोड़ेगी। वह सूर्या रीजनल बल्क पेयजल परियोजना के फेज-1 का भी लोकार्पण करेंगे।

1975 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट से महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों को पेयजल उपलब्ध होगा। मोदी दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें उरन-खारकोपर रेल लाइन फेज-2 भी शामिल है। एक नया उपनगरीय स्टेशन दिघा गांव भी राष्ट्र को समर्पित होगा। पीएम नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्व का भी उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *