National News :श्रीराम मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हर जिले से पहुंचेगी 10-10 कार्यकर्ताओं की टोली

भाजपा श्रीराम मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा कार्यक्रम के लिए हर जिले से 10-10 कार्यकर्ताओं की टोली 10 दिन के अंतराल में भेजेगी।

साथ ही नव मतदाता दिवस पर आयोजन होने वाले सम्मेलन 24 जनवरी के स्थान पर 25 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को सांगठनिक कार्यक्रमों के संबंध में वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ‘मतगणना तक विश्राम नहीं’ के संकल्प को सभी कार्यकर्ता अमल में लाएं।

💠एक हजार मतदताओं पर कार्यक्रम करने के आदेश

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सड़कों और रोपवे का महाअभियान: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता के निर्देश

उन्होंने कहा कि दीवार लेखन अभियान, नव मतदाता अभियान, तिरंगा यात्रा, श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाना है। उन्होंने नव मतदाता दिवस को लेकर विशेष निर्देश दिए कि प्रत्येक विधानसभा में औसत एक हजार नए मतदाताओं को लेकर कार्यक्रम करना है।

बैठक में महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा कार्यों के लिए सभी जिलों से कार्यकर्ताओं की टोली भेजी जाएगी। वे दस दिन अयोध्या में रहकर वहां चल रहे सेवा कार्यों में सहयोग देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान: सीएम धामी

💠16 जनवरी को बैठक में होंगे शामिल

उन्होंने पार्टी की सदस्यता वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में चुनाव लड़ने वाले बेदाग छवि के व्यक्तियों को पार्टी से जोड़ा जाए। बैठक में बताया गया कि गढ़वाल व कुमाऊं के दोनों कलस्टर केंद्र प्रभारी कैबिनेट मंत्री 16 जनवरी को राष्ट्रीय कलस्टर बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद चुनावी योजनाओं का लोकसभा व विधानसभा तक विस्तार किया जाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी राजेंद्र बिष्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Advertisement