Nainital News:भवाली के सातताल और फरसौली के जंगल में लगी आग,चौबीस घंटे में प्रदेश में वनाग्नि की 31 घटनाएं

0
ख़बर शेयर करें -

भवाली के सातताल और फरसौली के जंगल में बुधवार को आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। फरसौली में पूर्व ग्राम प्रधान संजीव भगत ने बताया कि जंगल की आग आबादी की ओर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी रही।

इधर, सातताल के जंगल में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन दरोगा किशन भगत ने बताया कि जंगल में लगी आग बुझाने में वन विभाग की टीम लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :सल्ट के भाजपा नेता को देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार,रविवार को आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश

💠चौबीस घंटे में प्रदेश में वनाग्नि की 31 घटनाएं

जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, जंगलों के धधकने का सिलसिला भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में वनाग्नि की 31 घटनाएं हुई जिसमें कुमाऊं मंडल में 18 और गढ़वाल मंडल में 18 घटनाएं शामिल हैं जबकि दो घटनाएं वन्यजीव क्षेत्र में हुई हैं। इन घटनाओं में 38 हेक्टेअर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की ओर से जारी वनाग्नि बुलेटिन के मुताबिक कुमाऊं मंडल के आरक्षित वन क्षेत्र में वनाग्नि की 16 और सिविल-वन पंचायत क्षेत्र में दो घटनाएं हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *