Nainital News:अनैतिक मांग करने पर युवको ने लात घूंसों से जमकर की पर्यटकों की पिटाई

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में स्थानीय लोगों ने कुछ पर्यटकों पर अनैतिक मांग करने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने तीन युवकों की पहचान कर उनका चालान किया है।नैनीताल में पर्यटकों के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

🔹जाने मामला 

घटना के वीडियो वायरल होने से शहर की छवि खराब हो रही है। ऐसा ही एक मामला रविवार देर रात माल रोड पर पुलिस चेकपोस्ट के सामने हुआ है। वीडियो में पांच से छह युवक बीच सड़क एक पर्यटक को गिराकर मार रहे हैं। किसी तरह पर्यटक अपनी जान बचाकर भागा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि तब तक पर्यटक नैनीताल से जा चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून: रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड।

🔹मारपीट करने वालो के खिलाफ कार्रवाही 

मारपीट करने तीन युवकों को पुलिस ने आखिर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि पर्यटक युवकों से लड़की की अनैतिक मांग कर रहे थे। देखते ही देखते हमलावर युवकों ने लात घूंसे मारकर बाहर से आए युवकों को घायल कर दिया।। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि पर्यटक से मारपीट करने वाले तल्लीताल क्षेत्र निवासी प्रकाश जोशी, जीवन सिंह नेगी व महेंद्र सिंह का चालान किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  टॉप: नैनीताल। स्लग: जनपद नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन