Nainital News:शराब की होम मिनी बार नीति के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

उत्तराखंड की भाजपा सरकार नई शराब के विरोध में शनिवार को    सरकार की नई शराब नीति में राज्य में होम मिनी बार खोलने की मंजूरी की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुखालफत की है। कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त कर पंत पार्क में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

🔹घर में 50 लीटर शराब रखने की अनुमति दे रही 

शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता मल्लीताल पंत पार्क में एकत्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने के बजाय नशे को बढ़ावा दे रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार घर में 50 लीटर शराब रखने की अनुमति दे रही है। प्रदर्शनकारियों में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, मुन्नी तिवारी, डॉ. सरस्वती खेतवाल, त्रिभुवन फर्त्याल, मुकेश जोशी मंटू, कैलाश अधिकारी, कुंदन बिष्ट आदि रहे।

🔹नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस का ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान: बहुउद्देशीय शिविरों व बाजारों में लोगों को किया सतर्क, दिलाई शपथ

उधर, भवाली नगर के चौराहे पर शनिवार को कांग्रेसियों ने शराब बिक्री नीति के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान है। नई शराब बिक्री नीति का युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। इस दौरान सुजान सिंह रजवार, दयाल आर्य, शांति तिवारी आदि मौजूद रहे।