Nainital News:विजिलेंस टीम ने आठ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां  विजिलेंस टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम चलाने के निर्देश दिये गये थे।

🔹जाने मामला 

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि मैंने अपने खेत में धान की रोपाई की थी, जब धान पकने पर काटने गया तो गुरदीप कौर व उसके परिवार के लोग मुझे धान नहीं काटने दे रहे थे।इस पर शिकायतकर्ता द्वारा उपजिलाधिकारी तहसील सितारगंज को प्रार्थना-पत्र दिया, जिस पर पटवारी त्रिलोचन सुयाल द्वारा पहले भूमि पर विवाद होने की रिपोर्ट लगायी गयी।

🔹टीम की कार्रवाही 

इस सम्बन्ध में सेक्टर हल्द्वानी में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण मेंतथा निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर पटवारी त्रिलोचन सुयाल, पटवारी क्षेत्र साधुनगर,सरौजा, उप तहसील नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर को उनके किराये के सरकारी कार्यालय ग्राम सुनखरी कला नानकमत्ता से शिकायतकर्ता से आठ हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:आदर्श चंपावत' के विजन को धरातल पर उतार रहा जिला प्रशासन, मानसून के दृष्टिगत सड़कों पर युद्धस्तर पर ड्रेनेज और झाड़ी कटान का कार्य जारी

🔹रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा 

पुनः उपजिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देने पर पटवारी द्वारा अपनी दोबारा लगायी गयी आख्या में शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट लगायी तथा इसके एवज में 8000/- रूपया (आठ हजार रूपया) उत्कोच की माग की गई।शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में प्रार्थना-पत्र दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा पटवारी त्रिलोचन सुयाल को शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये (आठ हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विशेष गहन पुनरीक्षण में सभी की सहभागिता से सुनिश्चित होगी मतदाता सूची की शुद्धता : जिलाधिकारी अंशुल सिंह

🔹टीम को किया जाएगा सम्मानित 

ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव के अतिरिक्त निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, उपनिरीक्षक रमेश सिंह विष्ट, हे०कां० दीप चन्द्र जोशी एवं कानि0 संजीव सिंह नेगी शामिल रहे। निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा ट्रैप टीम को 5 हजार नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।