International News:अमरीका में नहीं रुक रही हिंसा, लगातार दूसरे दिन अंधाधुंध फायरिंग में 18 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

अमरीका में गोलीबारी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को लेविस्टन में एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस गोलीकांड में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई।

🔹पुलिस आरोपी की तलाश कर रही

इस घटना के बाद अभी 24 घंटे का समय भी नहीं बीता था कि गुरुवार को फिर से शहर में हुई गोलीबारी की घटना में 18 लोग मारे गए और 13 घायल हो गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि अधिकारी पीड़ितों की पहचान करने के लिए काम कर रही हैं। बता दें कि अमरीका में लगातार बढ़ते गन कल्चर के वजह से वहां ऐसी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है।

🔹पीड़ितों की पहचान करने के लिए काम कर रहें

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत महिला कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनटीडी से एक वारंटी गिरफ्तार

अमरीका के लेविस्टन शहर में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हुई गोलीबारी की घटना के बाद अधिकारियों ने गोलाबारी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक संदिग्ध अभी भी फरार है। मेन पब्लिक सेफ्टी कमिश्नर माइक सॉस्चक ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी 40 वर्षीय रॉबर्ट कार्ड का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। दो अमेरिकी अधिकारियों और एक पूर्व उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या संदिग्ध किसी विशिष्ट व्यक्ति को निशाना बना रहा था।” साथ ही बताया कि अधिकारी पीड़ितों की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं।

🔹यहां हुई हत्या

पुलिस ने कहा कि लेविस्टन के एक बार में छह पुरुषों और एक महिला की बंदूक की गोली से मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि लगभग चार मील दूर स्कीमेंजीस बार और ग्रिल में, प्रतिष्ठान के अंदर सात पुरुषों और बाहर के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन अन्य लोगों की एक अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क

🔹बुधवार को हुई थी 22 लोगों की हत्या

बता दें कि इस घटना से पहले अमरीका के बुधवार को एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाओं ने सबको चौंका दिया है। यहां की लेविस्टन शहर में इस बार जो घटना हुई है वह बिलकुल उसी वीडियो गेम की तरह नजर आती है, जिसमें छोटे बच्चे अपने टारगेट को मारने लग जाते हैं। अब तक इस गोलीबारी में 22 लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं।