Nainital News:इस दिन होने जा रहा है कुमाऊं विवि का दीक्षांत समारोह, कुलपति ने किया निरिक्षण

कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में आगामी 19 जनवरी को होने जा रहे 18वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। शनिवार को कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर वरिष्ठ प्राध्यापकों से सुझाव मांगे। परिसर स्थित एएन सिंह सभागार पहुंचे कुलपति ने समारोह के कार्यों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी: सफेद चादर में लिपटी बाबा की नगरी, मनमोहक हुआ नजारा

आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए 16 जनवरी को कार्य परिषद व सीनेट की बैठक होनी है। इस मौके पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. गगनदीप होठी आदि रहे।

Advertisement