Nainital News :खैरना-रानीखेत स्टेट हाइवे की 19 करोड से सुधरेगी मार्ग की दशा

गरमपानी(नैनीताल)। खैरना-रानीखेत स्टेट हाइवे पर सुरक्षात्मक कार्यों के लिए रानीखेत लोनिवि ने 19 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। बजट स्वीकृत होते ही खैरना से मोहान तक सड़क पर क्रैश बैरियर और पैरापिट का निर्माण शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

खैरना-रानीखेत स्टेट हाइवे से खैरना, गरमपानी, हल्द्वानी, रानीखेत, द्वाराहाट, दूनागिरी, अल्मोड़ा, गनियाद्योली, पिलखोली, सोनी, मोहान, रामनगर के वाहन चालक और यात्री आवाजाही करते हैं। मार्ग की दशा सुधरने से सफर आसान होने के साथ सुरक्षित भी होगा। रानीखेत लोनिवि के एई केएस बिष्ट ने बताया कि खैरना-रानीखेत स्टेट हाइवे पर सड़क किनारे सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। बजट स्वीकृत होते ही सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए जाएंगे।

Advertisement