Nainital News:एक बार फिर घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में टाइगर के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बाघ लगातार लोगों को अपना निशाना बना रहा है. अब रामनगर में बुधवार की दोपहर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के अंतर्गत सांवल्दे पूर्वी बीट में एक महिला पर बाघ ने हमला बोलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।घटना के बाद मृतका महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं गांव में भी बाघ की दस्तक को लेकर दहशत फैली है।

🔹जाने मामला 

ग्राम कारगिल पटरानी निवासी 32 वर्षीय अनीता देवी गांव की ही दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। इसी बीच जंगल में बाघ ने अनीता पर हमला बोल दिया और उसे जंगल में खदेड़ता हुआ ले गया. साथ में मौजूद महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर वहां अन्य लोग पहुंचे. इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों के साथ ही विभाग को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:उत्तराखंड सरकार का बड़ा एक्शन: बरेली का SRMS मेडिकल कॉलेज आयुष्मान योजना से सस्पेंड

🔹दो घंटे बाद मिली घायल हालत में मिली महिला

इसके बाद मौके पर परिजन, ग्रामीण और विभाग के कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने महिला को खोजना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि इसी बीच बाघ भी मौके पर ही मौजूद था और उसकी दहाड़ सुनने के बाद कर्मचारी व ग्रामीण भी डर गए. इसके बाद कर्मचारियों द्वारा कई राउंड हवाई फायरिंग की गई. जिससे बाघ जंगल की ओर चला गया. करीब दो घंटे बाद अनीता लहूलुहान हालत में मिली. महिला को रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

🔹वन कर्मियों की गश्त शुरू

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ शालिनी जोशी ने बताया कि उक्त इलाके में वन कर्मियों की गश्त शुरू करा दी गई है और उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील की. साथ ही बाघ का शिकार हुई महिला का विभागीय पशु चिकित्सकों द्वारा ब्लड सैंपल लेने की भी कार्रवाई की गई है. उत्तराखंड में जहां बाघ का होना गर्व की बात है तो वहीं आम लोगों के लिए इनकी संख्या खौफ का सबब बनती जा रही है. 

यह भी पढ़ें 👉  'बड़ी खबर' नैनीताल में आज से 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' नियम लागू: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा ईंधन, एंट्री प्वाइंट्स पर भी कड़े प्रतिबंध

रामनगर के आसपास पिछले दिनों बाघ ने कई लोगों पर हमले किए. इसके बाद दो बाघों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया था. फिर अचानक से आज इस घटना के बाद इस बाघ को भी पकड़ने की मांग होने लगी है, लेकिन रेस्क्यू सेंटर में भी अब बाघों के लिए जगह नहीं बची है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ बाघों को रेस्क्यू सेंटर से ट्रांसलॉकेट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *