बागेश्वर गरुड़ विकासखंड के डंगोली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक गुमशुदा व्यक्ति का शव पथरिया के जंगल में मिला है। गाउँ के ग्राम प्रहरी ने उसकी शिनाख्त लोकेश गिरी के रूप में की है।

मृतक 22 अप्रैल को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गरुड़ ब्लॉक के गाउँ रौल्याना से लौहारचौरा गया था। जंगल के रास्ते में उक्त युवक का पैर फिसलने से युवक पहाड़ी से नीचे गिर गया परिजनों व ग्रामीणों ने उक्त जंगलों में खोजबीन की ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लिया और जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ वहीं पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया