चम्पावत नगर में 2.62 करोड़ से जगमगाएंगी LED स्ट्रीट लाइटें, पहली किश्त जारी

0
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत नगर में 2.62 करोड़ से जगमगाएंगी LED स्ट्रीट लाइटें, पहली किश्त जारी

 

 

 

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श जनपद चम्पावत’ के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में शासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका परिषद चम्पावत क्षेत्र में आधुनिक LED स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए शहरी विकास अनुभाग-3 द्वारा 2.62 करोड़ रुपये से अधिक की पुन: प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

 

 

 

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में “नगरीय अवस्थापना सुविधाओं का विकास” मद के अंतर्गत तकनीकी प्राकलन समिति (TAC) द्वारा आंकलित कुल 262.90 लाख रुपये की योजना को हरी झंडी मिली है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद कार्य को गति देने के लिए पहली किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि यानी 105.160 लाख (1.05 करोड़ रुपये से अधिक) अवमुक्त कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा की ​7 साल की वंशिका बिष्ट ने सीबीएसई स्केटिंग में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

जिलाधिकारी ने स्वीकृत धनराशि को आहरित कर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से तुरंत नगर पालिका परिषद चम्पावत को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, डीबीटी से ₹147.34 करोड़ की पेंशन राशि हस्तांतरित

 

प्रमुख लाभ:

सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था: पूरे नगर पालिका क्षेत्र में आधुनिक LED लाइटें लगने से रात के समय शहर जगमगा उठेगा।

आवागमन में आसानी: बेहतर रोशनी से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों और यात्रियों को भी सहूलियत होगी।

सुरक्षा एवं सौंदर्य: शहर की मुख्य सड़कों और गलियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और सौंदर्य में वृद्धि होगी।

शासन की ओर से इस पूरे कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *