🌸उत्तराखंड:उत्तराखंड के सभी छोटे अस्पतालों को टेली मेडिसिन से जोड़कर मरीजों को दी जाएगी इलाज की सुविधा,घर बैठे करा सकेंगे इलाज 

🌸उत्तराखंड में राज्य में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं में हिंदू महीने लिखने का सीएम धामी ने दिया निर्देश

🌸उत्तराखंड में शासन ने सोमवार देर रात आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के दायित्व में किया बड़ा बदलाव,13 IAS व 10 IPS समेत कुल 26 अधिकारियों का दायित्व बदला

🌸प्रेमचंद को मंत्री पद से मुक्त करने की अधिसूचना जारी, सीएम संभालेंगे वित्त समेत अन्य विभाग

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

🌸देश विदेश:एक जिला, एक माफिया’ नहीं UP में अब ‘एक जिला, एक उत्पाद’ का युग: CM आदित्यनाथ

🌸खालिस्तानी संगठन SFJ पर एक्शन ले अमेरिका’, तुलसी गबार्ड से मुलाकात में बोले राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें 👉 

🌸पीएम मोदी ने रायसीना डॉयलॉग का उद्घाटन किया, 125 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

🌸PM मोदी ने रोक दी थी बड़ी तबाही! ‘पुतिन को परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं करने के लिए मनाया’, पोलौंड के मंत्री का बड़ा खुलासा

🌸खेल समाचार:IPL 2025: 22 मार्च से हो रहा 18वें सीजन का आगाज