जय जननी जय भारत के सदस्यों को सलाम है–आप भी देखिए इनके कार्यों को

नैनीताल:पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटक आज भारत के कोने कोने से घूमने के लिए आते हैं पर इन इलाकों में प्लास्टिक आदि कूड़ा फैलने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है

 

 

जिसके लिए सरोवर नगरी नैनीताल कर जय जननी जय भारत के सदस्यों द्वारा वर्षों से हर रविवार को सफ़ाई अभियान चलाया जाता है। जो काबिले तारीफ तो है ही इसके साथ ही एक बड़ा संदेश भी है

 

आज जहाँ पर्यावरण मित्र यानी सफ़ाई कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं ।वहाँ जय जननी जय भारत के सदस्य नगर पालिका सभासद मनोज जगाती के नेतृत्व में कूड़े करकट को उठाने का काम करते हैं

मनोज जगाती का कहना है वह हर सप्ताह अपनी टीम के साथ कूड़ा करकट तो उठाने का प्रयास तो करते हैं ।
साथ ही पेड़ों को लगाकर हरियाली का भी सन्देश देते आ रहे हैं।

 

मनोज जगाती के अलावा टूसी अनित साह, वैभव चन्द्र आर्या, गौरव आदि लोग सफ़ाई अभियान से जुड़े हैं।

आप लोग देख सकते हैं कितनी भारी मात्रा में शराब की बोतलें, व कूड़ा करकट टीम द्वारा उठाया जाता है। जय जननी जय भारत के सदस्यों द्वारा किये जा रहे कार्य की सरोवर नगरी के लोंगो द्वारा तारीफ की गयी है

 

 

Advertisement