बागेश्वर पुलिस ने हेल्प लाइन से किया जागरुक
*महिला हेल्प लाइन बागेश्वर द्वारा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण महिलाओं/स्कूली बच्चों कोUttarakhand Police App_ / गौरा शक्ति आदि के बारे में जानकारी देकर किया जागरुक*
*श्री हिमांशु कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद बागेश्वर* के आदेशानुसार एवं श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर/ कपकोट/ऑपरेशन के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरुकता अभियान के तहत **
म0उ0नि0 श्रीमती खष्टी बिष्ट प्रभारी महिला हेल्प लाइन बागेश्वर के नेतृत्व में महिला आरक्षी नीतू व महिला आरक्षी हीना द्वारा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत तहसील, बिलौना में ग्रामीण महिलाओं/ स्कूली छात्र छात्राओं को साईबर क्राईम, महिला अपराध, नशे से होने वाली हानियां एवं यातायात के नियमों के बारे में बताकर जागरूक किया गया।**जागरूकता अभियान के तहत निम्न जानकारी दी गई।*
➡️ *महिला सम्बन्धी अपराधों* के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गए विभिन्न कानूनों के बारे में बताकर जागरूक किया गया।
➡️*पुलिस सहायता न0 112, 1090, साईबर सहायता न0 1930 तथा *उत्तराखण्ड पुलिस ऐप* के बारे में जानकारी देकर *गौरा शक्ति ऐप* में रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी गयी साथ ही रजिस्ट्रेशन कैसे करना है बताया गया।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया