International News:श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 25 मछुआरों को किया गिरफ्तार, जाने मामला

0
ख़बर शेयर करें -

श्रीलंकाई नौसेना ने 25 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया और उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि शनिवार रात हिरासत में लिए गए मछुआरे गैरकानूनी रूप से मछली पकड़ रहे थे।

मछुआरे तमिलनाडु के नागपट्टिनम और पुडुचेरी के कराइकाल जिले के निवासी हैं। पकड़े गए मछुआरों को कंकासांतुरै बंदरगाह ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैलादी मत्स्यपालन निरीक्षक को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून में कांग्रेस को बड़ा झटका: महिला जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

इस बीच मछुआरों को हिरासत में लिए जाने को लेकर तमिलनाडु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने रविवार को विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:शिक्षा व्यवस्था में बदहाली के खिलाफ अल्मोड़ा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा

अन्नामलाई ने भारतीय मछुआरों की स्वदेश वापसी के लिए विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। इस वर्ष अभी तक कुल 33 भारतीय नौकाएं जब्त की जा चुकी हैं और 220 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार हुए हैं। नवंबर में श्रीलंका ने 27 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *