बागेश्वर में फिर कोरोना की दस्तक चिकित्सा विभाग ने बढ़ायी जांच

 

बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में फिर से 25 july 2022 से कोरोना पॉजिटिव केस आने शुरू हो गए है

 

 

जिसमे 25 july 2022 से अभी तक कुल कोरोना के 37 पॉजिटिव केस आ चुके है जिनमे से वर्तमान में जनपद में 25 कोरोना संक्रमित मरीज है तथा 12 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है ।

 

 

सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में 84 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए है जिसमे से 5 पॉजिटिव केस आये है तथा आज 03 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है ।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

Advertisement