यहाँ रोडवेज बस चालक की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से टला

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

देहरादून से पिथौरागढ़ को जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस का चंपावत जनपद के लोहाघाट क्षेत्र में हुआ ब्रेक फेल, बस चालक बसंत बल्लभ ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया और 42 यात्रियों की जान बचा ली

 

 

अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था पहाड़ी से बस के टकराने से 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में एक महिला भी शामिल है जिन्हें लोहाघाट चिकित्सालय में भेजा गया डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोहाघाट थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच गई

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

और तुरंत घायलों को लोहाघाट के अस्पताल भिजवाया गया तथा बाकी यात्रियों को दूसरी बस से पिथौरागढ़ को भेजा गया पूरी घटना में चालक की हिम्मत से 42 यात्रियों की जान बच गई अगर बस खाई में चली जाती तो एक भीषण दुर्घटना हो सकती थी परंतु बस चालक ने समय पर होशियारी दिखाते हुए बस को खाएगी तरफ जाने से रोका और पहाड़ी का सहारा लेकर बस को रोकने का प्रयास किया जिसमें वह सफल रहा और कई यात्रियों की जान बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *