यहाँ 23 साल की युवती ने फंदे से लटक कर दी जान मौके से मिला सुसाइड नोट

 

 

रुड़की के रामनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली मोनिका नाम की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इसका पता जब चला जब मकान अन्य लोगो ने देखा कि मोनिका आज कमरे से बहार नहीं निकली है

 

तो उन्होंने दरवाजे को खोला तो मोनिका का शव पंखे से लटका हुआ है जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पंखे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया

 

 

 

जानकारी के मुताबिक मोनिका देहरादून के डोईवाला की रहने वाली थी जो भगवानपुर स्थित एक फार्मा कंपनी में काम करती थी, इस मकान में मोनिका पिछले चार महीने से किराए पर रह रही थी बीती शाम को कंपनी से वापस लौट कर कमरे में गई थी,

 

 

 

जिसके बाद करीब 11 बजे कमरे से बाहर आई थी और वापस कमरे में चली गई थी, जिसके बाद मोनिका कमरे से बाहर नहीं निकली, पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, पुलिस द्वारा उसकी जांच की जा रही है

 

Advertisement