यहाँ खड़िया खान में गिरा मलुवा चार मजदूर घायल एक कि हालत गंभीर

0
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। दुग-नाकुरी तहसील के रीमा क्षेत्र में एक खड़िया खान में पहाड़ भरभरा कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से चार मजदूर घायल हो गए हैं।

 

इसमें एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला प्रशासन घटना की जांच में जुट गया है। इन दिनों जिले में कई स्थानों पर बारिश हो रही है। खनन क्षेत्रों में काम भी चल रहा है।

 

 

शुक्रवार को रीमा क्षेत्र के एक खड़िया खान में मजदूर काम कर रहे थे। बारिश होने के कारण पहाड़ दरकने लगा। जिसके मलबे की चपेट में आकर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी 55 वर्षीय राम किशन पुत्र गोकुल, 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुखदेव, 55 वर्षीय अमर सिंह पुत्र हरि लाल और 17 वर्षीय सूरजीत पुत्र दुल्ले घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

 

डॉ. गिरिजा जोशी के अनुसार तीन घायलों का उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं, जबकि अमर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार किया जा रहा है। उसे हायर सेंटर रेफर नहीं किया जाएगा। इधर, उपजिलाधिकारी हर गिरी ने बताया कि यह खान उडियार में है।घटना की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *