Haldwani News:कड़ी मेहनत का मिला फल, हल्द्वानी की भूमिका बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के बेटे ही नहीं बेटियां भी देश सेवा में अपना अहम योगदान दे रही हैं।मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र की रहने वाली भूमिका मंगोली वायुसेना में ऑफिसर बन गई है। बेंगलुरु में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उन्होंने वायुसेना में कमीशन प्राप्त हुआ। उनकी कामयाबी ने परिवार को गौरवांवित महसूस कराया है। भूमिका के पिता चितरंजन जहां रानीखेत में एक पेट्रोल पंप चलाते हैं वहीं उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं।

भूमिका मंगोली ने प्रारम्भिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत से प्राप्त करने के बाद हल्द्वानी विख्यात आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल में दाखिला लिया। बिड़ला स्कूल से इंटर करने के बाद उन्होंने बीटेक के लिए नोएडा स्थित कॉलेज में दाखिला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड टीएचडीसी टनल हादसा: 16 मजदूरों का सफल रेस्क्यू, बाकी की खोज में युद्धस्तर पर जुटा प्रशासन

बीटेक पूरा होने के बाद उन्होंने चयन भारतीय वायुसेना की टेक्निकल कोर में हुआ। ट्रेनिंग के लिए वो भारतीय वायुसेना की बेंगलुरु अकादमी गई। डेढ़ साल की ट्रेनिंग के बाद उन्हें कमीशन प्राप्त हुआ है। पासिंग आउट परेड के दौरान भूमिका के साथ उनके पिता चितरंजन मंगोली, मां सजला मंगोली के अतिरिक्त उनकी दादी व नानी मौजूद रहे। भूमिका की कामयाबी के बाद बिड़ला स्कूल प्रशासन ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *