Haldwani News :टांडा जंगल में दिनदहाड़े किशोरी को उसके ही रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार, युवती को हल्द्वानी में नौकरी लगाने ला रहा था रिश्तेदार

टांडा जंगल में दिनदहाड़े किशोरी को उसके ही रिश्तेदार ने हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म के बाद आरोपित किशोरी को जंगल में रोता बिलखता छोड़ फरार हो गया।

पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपित की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है। आरोपित किशोरी का रिश्तेदार है। वह किशोरी को घर से यह कहकर निकला कि उसकी हल्द्वानी में नौकरी लगाने जा रहा है।

💠रोते हुए पुलिस के पास पहुंची

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सड़कों और रोपवे का महाअभियान: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता के निर्देश

टांडा बैरियर को पार करते ही आरोपित ने जंगल में बाइक डाल दी। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। रोने और चीखने लगी तो आरोपित उसे जंगल में छोड़कर बाइक समेत फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता रोते हुए पास ही स्थित टांडा बैरियर पर तैनात पुलिस के पास पहुंची।

सूचना मिलते ही सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश कुमार मलिक व टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट मौके पर पहुंच गए। जंगल में आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए खाक छानी। मगर आरोपित भाग चुका था।

इसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश के लिए रुद्रपुर पहुंची। देर शाम खाली हाथ लौट आई। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि देर रात किशोरी के स्वजन ने तहरीर दी। आरोपित पर प्राथमिकी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

💠एसएसपी मीणा पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा खुद भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने रोती बिलखती पीड़िता को शांत कराया और आरोपित पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद पीड़िता को तुरंत मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। इधर, आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर दिया है।

Advertisement