बुजुर्ग से बैग छीनकर एटीएम कार्ड से पॉच हजार रूपये निकालने वाले शातिर आरोपियों को पुलिस ने किया गिफ्तार

*बुजुर्ग से बैग छीनकर एटीएम कार्ड से पॉच हजार रूपये निकालकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 04 शातिर आरोपियों को रामनगर पुलिस टीम ने मय माल के गिरफ्तार कर भेजा जेल।**मुकदमा एफ.आई.आरः-*  130/23  *धाराः-*  392/411/34 भादवि

*घटनास्थल-*  प्रभात इलेक्ट्रानिक रामनगर जिला नैनीताल
*वादी –*  मोहन सिह रावत पुत्र हयात सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट ऐराडी विष्ट जिला अल्मोडा
*गिरफ्तार अभियुक्त –* *1-* मौ0 अमानसिद्दीकी पुत्र अशगर हुसैन निवासी ईदगाह रोड खताडी उम्र-20 वर्ष,
*2-* सौरभ लाल पुत्र स्व0 राजू सिंह निवासी खताडी मौ0 बाल्मिकी बस्ती रामनगर नैनीताल उम्र-20 वर्ष,
*3-* फराजखान पुत्र नफीस खान निवासी मल्ला बेडायाल रामनगर नैनीताल उम्र-19 वर्ष ,
*4-*  गौरव भारती पुत्र स्व0 मंगल भारती निवासी मोहल्ला खताडी बाल्मिकी बस्ती रामनगर नैनीताल उम्र-26 वर्ष

दिनांक 22.03.2023 को *वादी मुकदमा मोहन सिह* रावत पुत्र हयात सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट ऐराडी विष्ट जिला अल्मोडा द्वारा कोतवाली रामनगर  में आकर एक तहरीर दी कि स्वयं के साथ दो व्यक्तियो द्वारा कुन्दन वाली गली में प्रभात इलैक्ट्रानिक के सामने डरा धमकाकर उनका बैग छीन ले जाने व रात्रि मे उनके ए0टी0एम0 से 5000 रु0 निकाले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में  मुकदमा 130/23 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर विवेचक उ0नि0 रेनू के सुपुर्द की गयी।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः-*

*श्री पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय* द्वारा रामनगर क्षेत्र मेंं हुई लूट की घटना को गभ्भीरता से लेते हुये आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने एवं उनके कब्जे से लूट को सम्पूर्ण लूट का सम्पूर्ण माल बरामद करने हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

*श्री हरबंन्स सिंह एस.पी. सिटी हल्द्वानी, श्री बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर* के सफल पर्यवेक्षण में *श्री अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर* के नेत्त्व में *वरिष्ठ उ0नि0 श्री अनीश अहमद, महिला उ0नि0 रेनू, हे0कानि0 हेमन्त सिंह, कानि0 गगन भण्डारी, कानि0 विजेन्द्र सिह, कानि0 संजय सिंह की थाना स्तर पर टीम गठित* की गयी। टीम द्वारा दिनांक 22.03.2023 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चैकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर इस अभियोग के अभि0गणो को नगर पालिका सामुदायिक भवन के पीछे बनी पानी की टंकी की चार दीवारी के अन्दर खताडी रामनगर से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी के समय अभि0गणों से लूटे गये बैग में से बरामद माल व घटना के बाद वादी के ए0टी0एम0 से निकाले गये 5000 रुपयों का बंटवारा कर रहे थे । बरामदगी के आधार पर अभियोग मे धारा 411/34 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

*पूछताछ अभियुक्तः-*  अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया कि वह मोहन सिंह रावत उपरोक्त का पीछा शराब भट्टी के पास से कर रहे थे उन्हे लगा कि बुजुर्ग पहाड से खरीदारी करने रामनगर आया है तो उसके बैग मे काफी पैसे होगें पीछा करते-करते कुन्दन वाली गली मे पहुंचने पर अभियुक्त गौरव भारती व फराज खान उर्फ गोलू के द्वारा मौका देखकर बुजुर्ग से बैग छीन लिया तथा अभियुक्त सौरभ और अमान गली मे खडे होकर आने जाने वालो पर नजर रख रहे थे । बैग लूटने के बाद चारो आरोपी एम0पी0 इन्टर के मैदान मे पहुंचे और बैग को खोलकर देखा तो बैग के अन्दर से नगद रुपये नही निकले केवल सफेद धातु की चार पतली चूडियाँ तथा वादी मुकदमा का आधार कार्ड, पैन कार्ड , पहचानपत्र व डाक घर बचत खाते की पासबुक मिली तथा एक ए0टी0एम0 कार्ड मिला ए0टी0एम0 कबर के अन्दर ही एक कागज पर ए0टी0एम0 का पिन नम्बर भी लिखा था अभि0गण द्वारा अभियुक्त गौरव भारती को ए0टी0एम0 से पैसे निकालने के लिए मार्केट भेजा ।

अभियुक्त द्वारा रात्रि मे करीब 09.00 बजे कोसी रोड पर स्थित बैक ऑफ इंडिया के ए0टी0एम0 से 5000 रु0 वादी के खाते से निकाले और वापस अपने साथियो के पास एम0पी0 इन्टर कालेज के फील्ड मे पहुंचा वहां से चारो अभियुक्तगणो द्वारा एक राय होकर बैग को खताडी मे पानी की टंकियों के पास नाले मे छिपा दिया आज दिनांक 22.03.2023 को समय करीब 18.15 बजे जब अभि0गण लूट के माल को आपस मे बांट रहे थे तथा पुनः वादी के ए0टी0एम0 से रुपये निकाले की योजना बना रहे थे तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हे घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया

*बरामदगी मालः-**1-* एक काले रंग का बैग *2-* चार सफेद धातु की पतली चूडियाँ *3-* 5000 रु0 नगद
*4-* वादी का ए0टी0एम0 कार्ड , आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र व डाक घर बचत खाते की पासबुक
*पुलिस टीमः- *1-* श्री अरुण कुमार सैनी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली। *2-* वरिष्ठ उ0नि0 श्री अनीश अहमद
*3-* महिला उ0नि0 रेनू *4-*  हे0कानि0 हेमन्त सिंह
*5-* कानि0 गगन भण्डारी *6-* कानि0 विजेन्द्र सिह
*7-* कानि0 संजय सिंह

Advertisement