राज्य बनने के बाद पहली बार नौ साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से किया सम्मानित,सीएम धामी ने पहली बार शुरू की यह योजना

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में 9 साहित्यकारों को कल उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न भाषाओं में अपनी रचनाएं प्रकाशित कर चुके नौ साहित्यकारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र, सम्मान चिन्ह और एक लाख रुपए की चेक राशि से सम्मानित किया।

🔹इन साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

इन चयनित साहित्यकारों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज 30 जून को यह सम्मान दिया। इसमें संतोष कुमार तिवारी को चंद्र कुंवर बत्रवाल सम्मान दिया गया। अमृता गिरीश पाण्डे को शैलेश मटियानी सम्मान दिया गया। प्रकाश तिवारी को डॉ. पीतांबर बड़थ्वाल सम्मान से सम्मानित किया गया। दामोदर जोशी को भैरव दत्त धूलिया सम्मान मिला। राजेंद्र सिंह बोरा त्रिभुवन को गुमानी पंत सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं नरेंद्र कठैत को भजन सिंह सम्मान मिला, महावीर रवानल्टा को गोविंद चातक सम्मान मिला, स गुरदीप सिंह को स पूरन सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं राजेशआनंद असीर को प्रो उन्नवान चिश्ती सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्यकारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र, सम्मान चिन्ह और एक लाख रुपए की चेक राशि से सम्मानित किया।

🔹सीएम ने कहीं यह बात

इस मौके पर इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की साहित्य विभूतियों का सम्मान कर हम और हमारी सरकार गौरवान्वित हुए है, उन्होंने कहा भाषा साहित्य हम सभी को जोड़ता है। दरअसल साहित्य के युग पुरोधाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान योजना शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *