भारतीय राजनीति और लोकनीति के लिये मल्लिका पाण्डे को मिला सम्मान

0
ख़बर शेयर करें -

यंग इण्डिया फाउण्डेशन और बॉडीशाप के संयुक्त तत्वाधान में इण्डिया इंटरनेशनल सेन्टर नई दिल्ली में भारतीय राजनीति और लोकनीति के क्षेत्र में 25 अण्डर 25 सूची में शामिल असाधारण चेंजमेकर्स व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें उत्तराखण्ड के रानीखेत की मल्लिका पाण्डे को यह सम्मान मिला। वर्तमान में मल्लिका पाण्डे मछली, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में कार्यरत् है।

 

 

 

 

 

 

उनकी प्रारम्भिक शिक्षा माउण्टशिना स्कूल एवं रानीखेत आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई। स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इससे पूर्व शिपिंग मिनिस्ट्री एवं स्वास्थ्य मंत्रालय में र्का कर चुकी है।
पुरस्कार प्राप्ति के समय अपने साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि भारत लोकतन्त्र की सफलता का एक ऐसा उदाहरण है, जहॉ चाहे वयस्क मताधिकार का प्राप्त हो या फिर पंचायत स्तर पर स्थानीय शासन की संस्थाओं को जीवंत भागीदारी, हमें जीवंत लोकतन्त्र के प्रमाण दिखाई देते है।

 

 

 

 

 

बिना किसी लोभ अथवा भय के, खुलेपन, पारदर्शी, स्वैच्छिक भागीदारी के वातावरण में ही लोकतन्त्र पनप सकता है। न्यायपालिका, मीडिया और लोक सेवक (नौकरशाही) कुछ ऐसी ही संस्थाए है जो न केवल लोकतन्त्र के ढॉचे को बल्कि उसकी आत्मा की भी रक्षा करते है। वर्तमान सरकार ने भी अनेक सार्वजनिक मंचों से दृढ़तापूर्वक लोकतन्त्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया है क्योकि लोकतन्त्र सामन के निर्बलतम व्यक्ति के जीवन को स्पर्श करता है और उसके जीवन में परिर्वतन लाने वाले अमृत के रूप में काम करता है।

 

 

 

 

 

 

यह लोगों का अधिकार है।
उन्होंने अपने साक्षात्कार मंे कहा कि आज महिलाओं के प्रति पुराने दृष्टिकोण को महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता से बदलने की आवश्यकता है। भारत तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहा है। अधिक से अधिक भारतीय युवा महिलाएं शिक्षित, स्वतन्त्र नागरिक के रूप मंे उभर रही है और नए भारत का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

 

 

 

 

 

आशा की जा सकती हैकि सरकार तथा प्रबुद्व समाज की कार्यवाही और सहयोग के साथ भारतीय महिलाएं भारतीय समाज का एक प्रभावशाली हिस्सा बनेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने पुरस्कार प्राप्ति के समय अपने मा0 कैबिनेट मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला, तथा मा0 कैबिनेट मंत्री मनसुख मांडविया तथा शिक्षकों, पिता डा0 पुष्पेश पाण्डे जो वर्तमान में जयदत्त वैला राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में प्राचार्य के पद पर कार्यरत, तथा माता डा0 निधि पाण्डे अंग्रजी विषय की प्रोफेसर एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *