पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर द्वारा फायर स्टेशन नियंत्रण कक्ष (DCR), 112 का आकस्मिक निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

*पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर द्वारा फायर स्टेशन बागेश्वर / जिला नियंत्रण कक्ष (DCR), 112 का आकस्मिक निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश*

  शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक,  बागेश्वर द्वारा  फायर स्टेशन बागेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

➡️ सर्वप्रथम समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी पारिवारिक/ विभागीय समस्या पूछी गई किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई समस्या होना नहीं बताया गया साथ ही महोदय द्वारा कर्मचारियों को प्रतिदिन योगा ,पीटी, व्यायाम करने एवं नशे का प्रयोग ना करने और अपनी ड्यूटी का सही से निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️  फायर स्टेशन  की बैरिक, भोजनालय, एमटी कार्यालय व गैराज का निरीक्षण कर , फायर सर्विस वाहनों को स्टार्ट करा  *स्टोर में रखे आपदा उपकरणों को चैक किया गया , समस्त वाहन व उपकरण कार्यशील दशा में पाए गए।*

 ➡️  अधिकारियों/कर्मचारियों को अग्निशमन/ मानसून सीजन के चलते आपदा राहत एवं बचाव  कार्य हेतु सदैव तैयारी की दशा में रहने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️तत्पश्चात  जिला नियंत्रण कक्ष बागेश्वर का भी त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष कार्यालय, डायल 112 तथा नगर क्षेत्र में लगे सी सी टी वी कैमरे के नियंत्रण कक्ष, वर्कशॉप एवं   कार्यालयी अभिलेखों का निरीक्षण किया

गया। महोदय द्वारा  वर्कशॉप के सामान को व्यवस्थित तरीके से रखे जाने  तथा निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➡️डीसीआर में मौजूद कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया व उनकी पारिवारिक/विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा उनके निस्तारण  हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। ।

उनके द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को ” *“उत्तराखंड पुलिस एप”* डाउनलोड करने हेतु निर्देशित किया गया।

    रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Advertisement