देहरादून अब रेलवे पुलिस हुई गंभीर महिला यात्रियों की होगी कड़ी सुरक्षा

देहरादून अब रेलवे पुलिस हुई गंभीर महिला यात्रियों की होगी कड़ी सुरक्षामहिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अब रेलवे पुलिस काफी गंभीर नजर आ रही है।

 

 

 

 

 

ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे पुलिस की ओर से एस्कॉर्ट में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ये महिला पुलिसकर्मी देहरादून से रुड़की तक ट्रेन में चेकिंग के साथ ही महिलाओं का हाल-चाल भी पूछेंगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

इसके बाद रुड़की से वापस देहरादून वाली ट्रेन में चेकिंग करेंगी। ट्रेनों में महिला अपराध को रोकने के लिए जीआरपी की ओर से यह व्यवस्था शुरू की गई है। इस व्यवस्था के चलते आने वाले दिनों में महिला सुरक्षा को लेकर ये बड़ा सकारात्मक पहल होगा। इससे अपराधियों पर नकेल कसने में बड़ी कामयाबी भी हासिल होगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता