साइबर क्राइम सैल बागेश्वर ने व्यक्ति के खाते में वापस कराई पूर्ण धनराशि

0
ख़बर शेयर करें -

*साइबर सैल बागेश्वर द्वारा  साईबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के  खाते में वापस कराई पूर्ण  धनराशि ।*

              *श्रीमान  पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद बागेश्वर द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम* व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साईबर सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में *श्री अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन महोदय के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राइम सैल द्वारा साइबर अपराध के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।*

दिनांकः-30-10-2022  को आवेदक *जोध सिंह पुत्र धन सिंह निवासी – मंडलसेरा,कठायतबाड़ा जनपद बागेश्वर* द्वारा  स्वंय के साथ दिनांक 30-10-2022 को  धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र द्वारा साइबर सेल बागेश्वर को अवगत कराया गया कि *अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझे कॉल कर एप डाउनलोड करवाकर खाते से – 18,900/ रू0 आहरित कर लिए गये* हैं।

जिस पर साइबर क्राइम सैल बागेश्वर द्वारा त्वरित अग्रिम *तकनीकी जानकारी ज्ञात कर संबंधित से पत्राचार कर अग्रिम कार्यवाही की गई जिस क्रम में आहरित की गई पूर्ण धनराशि रु0- 18,900/ आवेदक के खाते में रिफण्ड करवा दि गयी हैं।* अपने बैंक खाते में धनराशि वापस पाकर आवेदक द्वारा साइबर क्रांइम सेल /बागेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

*उक्त प्रकरणो में वर्ष 2022 से अब तक साइबर सेल द्वारा 25 प्रकरणो में शतप्रतिशत धनराशि 12,86,217 रिफण्ड करवाई गयी है।*

पुलिस टीम का विवरण:-
1- निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह रावत प्रभारी साइबर क्राइम सैल।
2- उ0नि0 श्री कुंदन रौतेला।
3- आरक्षी चंदन कोहली।
3- आरक्षी इमरान खान।

नोटः-
साइबर ठगों से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान :-

*1:👉 किसी के भी कहने पर अपने कंप्यूटर या फोन में AnyDesk डाउनलोड न करें।*

*2: 👉किसी भी अनजान व्यक्ति को AnyDesk के जरिए अपने कंप्यूटर, फोन या डिवाइस का एक्सेस न दें।*

*3: 👉फोन कॉल पर कोई भी पर्सनल या अकाउंट से जुड़ी जानकारी न दें।*

*4. 👉याद रखें, कोई बैंक कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपसे कभी भी आपका बैंक अकाउंट यूजरनेम या पासवर्ड नहीं मांगेगा।*

*5.👉अपने पासवर्ड को  सुरक्षित रखें। पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें।*

7: 👉सुनिश्चित करें कि आपका यूजरनेम या पासवर्ड चोरी करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।

9: 👉अपने बैंक अकाउंट और ईमेल आईडी के पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें।

10:👉 किसी भी लिंक या यूआरएल पर जाने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें। कई बार बैंक जैसी दिखने वाली वेबसाइट/लिंक फर्जी होती है।
सावधान/ सुरक्षित रहें।

*साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल टोल फ्री न0- 1930 पर शिकायत दर्ज करें।📞📱*

  रिपोर्ट  हिमांशु  गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *