बागेश्वर उपचुनाव के लिए कॉंग्रेस पार्टी एकजुट

बागेश्वर जिला मुख्यालय में पिथौरागढ़ राजमार्ग पर स्थित एक स्थानीय बैंकट हॉल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के बीच संवाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
उपचुनाव क़ो लेकर कांग्रेस पार्टी एकजुट हुई तैयारी में जुटी इसी कार्यक्रम तहत कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह मेहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या बागेश्वर पहुंचकर आगामी बागेश्वर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की नब्ज टटोली कांग्रेसी कार्यकर्ताओं जोश भरने का कार्य किया गया। आगामी बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में कार्यकर्ताओं से तैयार रहने कमर कस लेंने के लिए कहा गया।
साथी ही पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा नाथूराम गोडसे प्रेम झलकना उनकी सोच को जाहिर करता है की भाजपा के नेताओं की करनी औऱ कथनी में कितना फर्क है।
प्रदेश में आज भय का माहौल है अंकिता भंडारी हत्याकांड में हत्यारों को अबतक सजा नहीं हुई जोशी मठ में प्रभावितों का विस्थापन न हो पाना बेरोजगार युवाओं का दर्द पलायन पहाड़ो में स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार तमाम मुद्दो क़ो लेकर कांग्रेस पार्टी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा इनका एक ही कार्य रह गया जनता का ध्यान भटकाने के लिए मंदिर मस्जिद धार्मिक स्थलों व गरीबों के घरों क़ो तोड़ना जनता जिसका जवाब आगामी निकाय चुनावों व लोकसभा चुनावों में बीजेपी क़ो जरूर देगी।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया