जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर नेएक्सपायरी दवा एवं खाद्य पदार्थो की बिक्री रोकथाम के लिए बनायी कमेटी

 

 

बागेश्वर — उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा शनिवार को एक्सपायरी दवा एवं खाद्य पदार्थो की बिक्री रोकथाम

 

हेतु गठित कमेटी की बैठक जिला जजी में आयोजित हुई। बैठक में जनपद अंतर्गत बेची जा रही एक्सपायरी दवाओं, खाद्य पदार्थों के संबंध में चर्चा की गई

 

 

 

तथा ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया कि वह समय-समय पर मेडिकल की दुकानों में औचक निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में जयेन्द्र सिंह, सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर एवं ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: हिमांशु गढ़िया

 

 

 

Advertisement