द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में किया रोड शो
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर पहुंचे । जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर पहुँचकर तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। बता दें कि देश के 15 वे राष्ट्रपति के रूप में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था इस दौरान मुख्यमंत्री अभिवादन स्वीकारते चल रहे थे जगह-जगह उनका स्वागत किया गया एमपी चौक पर मुख्यमंत्री जनसाधारण का भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश के 15 राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू के चुने गए जाने पर खुशी व्यक्त की साथ ही केंद्र व राज्य की सरकार की उपलब्धि गिनाई
तिरंगा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष एंव विधायक मदन कौशिक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, ऊषा चौधरी, पूर्व संसाद बलराज पासी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, अध्यक्ष एससी आयोग मुकेश कुमार,सहित पुष्कर सिंह काला, भुवन जोशी सहित जनता एंव कार्यकर्ता शामिल थे।