उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार और दायित्व जल्दी बांटे जा सकते हैं

 

उत्तराखंड में दायित्वों के बंटवारे और कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जोरों शोरों पर चल रही है।

 

 

ऐसे में 15 अगस्त से पहले प्रदेश में दायित्व बंटवारे की घोषणा किए जाने की संभावनाओं को और अधिक बल मिल रहा है।

 

 

 

दरअसल, भाजपा सरकार में दायित्व और पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारियों को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मंथन करेंगे।

 

 

 

इस बैठक में धामी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दायित्वों पर चर्चा होगी और सरकार 15 अगस्त से पूर्व दायित्वों की घोषणा कर सकती है।

 

 

 

उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद से अभी तक एक-दो को छोड़कर कार्यकर्ताओं को दायित्व नहीं बांटे गए हैं। जबकि पार्टी के कार्यकर्ता दायित्व बंटने का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कई सवाल किए है।

 

 

 

 

प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को लेकर दिल्ली का दौरा कर रहे हैं उससे लगता है कि प्रदेश अध्यक्ष जी अब उत्तराखंड में सरकार चलाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह दिल्ली दौरा इस महीने का तीसरा दौरा है। हालांकि, यह दौरा कई मायने में काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है, क्योंकि इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा सरकार में दायित्व और पार्टी संगठन को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

 

 

 

उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद से अभी तक एक-दो को छोड़कर कार्यकर्ताओं को दायित्व नहीं बांटे गए हैं। जबकि पार्टी के कार्यकर्ता दायित्व बंटने का इंतजार कर रहे हैं।

 

Advertisement