Breking उत्तराखंड के राज्यपाल ने स्कूल के टॉपर छात्रों और कर्मचारियों को किया सम्मानित

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में एनडीएस स्कूल ने अपने 25 साल पूरे करने पर सिल्वर जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे।

 

 

 

 

 

उन्होंने स्कूल के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज की उपस्थिति में स्कूल के प्रतिभावान और टॉपर रहे 7 छात्रों को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की। वही स्कूल के 15 अध्यापकों और कर्मचारियों को भी 25 साल तक रेगुलर अपनी सेवा देने पर सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार होने बहुत जरूरी है। जो एनडीएस स्कूल में दिए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

उन्होंने निर्मल आश्रम और उसकी इकाई एनडीएस और एनजीए के साथ निर्मल आई इंस्टीट्यूट के द्वारा जनहित में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की जमकर प्रशंसा भी की। मौके पर उत्तराखंड के गवर्नर को निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने अपने हाथों से सरोपा और प्रतीक चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल के हाथों से सम्मान पाने वाले अध्यापक कर्मचारी और छात्र खुशी से गदगद नजर आए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *