Breking यहाँ व्यक्ति पर कर दिया धारदार हथियारों से हमला मौके पर ही मौत

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

हरिद्वार जिले के-धनोरी बावनदर्रा के निकट एक महिला पर धारदार हथियारों से हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुँची कलियर पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले महिला ने पुलिस को बयान देकर बताया कि किस व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से उस पर हमला किया था और उसके साथ उसका बेटा व पति भी मौजूद था। लेकिन पुलिस को वह मौके से मौजूद नहीं मिले, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ओर मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी स्थित बावन्दररा पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा, तो पाया कि एक महिला लहूलुहान स्थिति में वहां पर पड़ी थी। पुलिस घायल महिला को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर गई, सिविल अस्पताल पहुंचने के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियारों से हमला किया गया है

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

और उसके साथ उसका एक बेटा और पति भी मौजूद था। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सकीना निवासी सहारनपुर बताया। वही उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी पाकर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात एसके सिंह, सीओ सदर निहारिका सेमवाल, रूडकी सीओ पल्लवी त्यागी, सीओ मंगलौर बीएस सिंह चौहान, थानाध्यक्ष बहदराबाद नितेश शर्मा, थानाध्यक्ष कलियर जहांगीर अली समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि महिला के घायल अवस्था में पड़ी होने की सूचना मिली थी, जिसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने पुलिस को अपने साथ पति और बेटा होने की बात बताई लेकिन वह मौके से नही मिले है।मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *