Breking यहाँ वाहन ने कुचला महिला को दर्दनाक मौत मौके पर लोगों के किया हंगमा

 

काशीपुर के महुआखेड़ा गंज में एक महिला की डम्पर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला अपने बेटे के साथ दवाई लेने गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर उसके शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

 

 

 

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन तथा समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। दरअसल आज काशीपुर के खड़कपुर देवीपुरा की रहने वाली 40 वर्षीय रीना देवी पत्नी कुंवर सिंह अपने बेटे शुभम के साथ तबीयत खराब होने के चलते यूपी के पीपल गांव से दवाई लेकर वापस आ रही थी

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

 

कि इस दौरान वीरपुर रोड पर अब्दुल्ला धर्म कांटे के पास वह किसी काम से रुक गई। इस दौरान जैसे ही वह बाइक पर बैठकर वापस जाने लगे। तभी डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बेटा शिवम बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद डंपर चालक डम्पर छोड़कर मौके पाकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

 

सूचना मिलते ही मृतका रीना के परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंच गए इसके बाद मृतका रीना के आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम कर दिया। एएसपी अभय सिंह के आदेश पर जाम की सूचना के बाद प्रभारी सीओ, आईटीआई थाना पुलिस, कुंडा थाना पुलिस और काशीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी। लगभग डेढ़ घंटा जाम लगने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के आश्वासन पर आक्रोशित लोगों ने जाम खोल दिया।