Big News इन राज्यों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी जल्द लागू होगी पुरानी पेंशन सरकारों ने की तैयारी

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

सिक्किम में भी लागू होगी पुरानी पेंशन स्‍कीम, सरकार ने गठित की कमेटी गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की व्यवहार्यता यानी वर्तमान में उसकी उपयोगिता की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

 

 

 

 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पैनल की अध्यक्षता कार्मिक विभाग के सचिव रिनजिंग चेवांग भूटिया करेंगे।शनिवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने समिति बनाने का निर्णय लिया। शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि तमांग ने पैनल को तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने का निर्देश दिया है। इस मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा के बाद, सीएम ने ‘मुद्दे के सभी पहलुओं की जांच करने और समाधान खोजने’ के लिए समिति गठित करने का फैसला किया।

 

 

 

 

वित्त विभाग के लेखा नियंत्रक सह सचिव एमसीपी प्रधान और पेंशन मंडल की अपर निदेशक पुनीता गली भी पैनल का हिस्सा हैं। बयान में कहा गया है कि समिति आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त सदस्यों का विकल्प चुन सकती है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मणिपुर के अपने पहले दौरे पर एन बीरेन सिंह से उनके सचिवालय में मुलाकात की थी।

 

सीएम बनते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा एलान, कैबिनेट की पहली बैठक में ही लागू करेंगे पुरानी पेंशन स्कीममला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यभार संभाल लिया है। सीएम बनते ही सुखविंदर सिंह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की बात दोहराई है।

 

 

 

 

सुखविंदर ने सोमवार को कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही हम वादे के मुताबिक पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर आएंगे। जीरो टॉलरेंस नीति का होगा पालन

 

 

 

 

सुक्खू ने इसके साथ ही जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करने की बात कही है। सुक्खू ने ये भी कहा कि इसके साथ ट्रांसपेरेंसी एक्ट को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘जनता से जो वादे किए हैं, उन मुद्दों को पहली कैबिनेट में ही लागू किया जाएगा।

 

 

 

सुक्खू ने सोमवार को सीएम पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आज मैं राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहा हूं। सभी विधायक, डिप्टी सीएम और पार्टी के वरिष्ठ सदस्य राज्य के कल्याण के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन भी किया जाएगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *