Big News :-मदरसे में ड्रेस ड्रेस कोड औऱ एनसीईआरटी बुक्स भी होंगी लागू -वख्फ़ बोर्ड अध्यक्ष

Big News :-मदरसे में ड्रेस ड्रेस कोड औऱ एनसीईआरटी बुक्स भी होंगी लागू -वख्फ़ बोर्ड अध्यक्ष

उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के दायरे में आने वाले सभी 103 मदरसों में अगले साल से ड्रेस कोड लागू होगा। वख्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि, प्रदेश के 103 मदरसों में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। इसके अलावा सभी मदरसों में एनसीईआरटी की बुक्स भी लागू की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

बताते चलें कि उत्तराखंड में वख्फ़ बोर्ड के दायरे में 103 मदरसे आते हैं। शादाब शम्स ने कहा, मदरसों को मॉडर्न स्कूल के तर्ज पर चलाई जाने की भी तैयारी है। पहले चरण में 7 मदरसे मॉर्डन बनाए जाएंगे। जिसमें दो देहरादून, दो उधमसिंह नगर, दो हरिद्वार और एक नैनीताल के मदरसे को मॉर्डन बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता